देश

आर्मी अधिकारी का हेलीकॉप्टर के पास प्रपोजल वायरल, अब हो सकती है अनुशासनिक कार्रवाई

नासिक में आर्मी एविएशन ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कैप्टन भारत भारद्वाज ने पासिंग आउट परेड के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर के पास अपनी मंगेतर आरुषि को प्रपोज किया। यह रोमांटिक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने काफी सराहना की।

लेकिन अब इस घटना पर आर्मी में गंभीर नजरिया अपनाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, कैप्टन भारत भारद्वाज को शो-कॉज नोटिस जारी किए जाने की संभावना है। आर्मी अधिकारियों का मानना है कि आधिकारिक समारोह स्थल पर और सैन्य उपकरण के सामने प्रपोजल करना सैन्य प्रोटोकॉल और शिस्त के उल्लंघन की श्रेणी में आता है।

कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (CAATS), नासिक में समारोह के दौरान हुए इस घटनाक्रम पर फिलहाल आर्मी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button