घर में पेड़-पौधे लगाने से पहले जान लें ये नियम, खुशियों से भर जायेगा जीवन  

घर में पेड़-पौधेंपेड़-पौधो को वास्तु के अनुसार ही लगाना चाहिए। ऐसा नहीं करने से परिवार के सदस्यों को शारीरिक, आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।हम आपको बताते हैं कि वास्तु के नियमानुसार कहां-कहां और कौन से पेड़–पौधे लगाने से घर में खुशहाली आती है। वास्तुशास्त्र के प्रसिद्ध ग्रंथ ’वास्तुराजवल्लभ’ के अनुसार तुलसी, केला, चंपा केतकी, चमेली आदि शुभ पेड़-पौधों को लगाने से घर के धन और सुख में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें:- शादी में हो रही देरी का कारण कहीं आपके सोने का तरीका तो नहीं

माना जाता है कि अगर केले के पेड़ के पास तुलसी का पेड़ लगा दें तो शुभ होता हैं और भगवन विष्णु के साथ–साथ माँ लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।

अशोक के पेड़ बहुत शुभ माने जाते है। अपने नाम के अनुसार अशोक प्रसन्नता देने वाला और शोक को दूर करने वाला वृक्ष माना जाता है। यह पेड़ घर के सदस्यों के बीच प्रेम को बढ़ाता है।

प्राचीन भारतीय ग्रंथों के अनुसार  ऐसे पेड़-पौधे जिनकी पत्तियों और डालियों को तोड़ने पर सफ़ेद रस का- स्राव होता है को घर के पास नहीं लगाना चाहिए। इससे धन की हानि होती है ।

यह भी पढ़ें:-घर के सदस्य होते है बार-बार बीमार, तो वास्तु के नियम बनाएंगे स्वस्थ

भारतीय वास्तुशास्त्र के अनुसार, कांटेदार पेड़-पौधे को घर के मुख्य-द्वार और घर के आसपास नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं, इससे शत्रु भय बढ़ता है और जीवन में कुछ-न-कुछ कष्ट बना ही रहता है।

LIVE TV