AP EAMCET परीक्षा की तिथि में किया गया फेरबदल,जानें पूरी खबर…

आंध्र प्रदेश।आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन, APSCHE ने AP EAMCET, AP ICET, और अन्य CET परीक्षा के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। नई तिथियों की घोषणा की जा चुकी है,अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट sche.ap.gov.in  पर देखे है।
मुख्य जानकारी-
APSCHE ने सभी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 मई, 2020 तक बढ़ा दी है।
संशोधित और नए कार्यक्रम के अनुसार, एपी ईएएमसीईटी 2020 परीक्षा 27 जुलाई से 31 जुलाई 2020 तक आयोजित की जाएगी।
एपी ईसीईटी और एपी आईसीईटी क्रमशः 24 जुलाई और 25 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे।
इसके अलावा, APSCHE ने PGECET, EDCET, LAWCET, PECET की परीक्षा तिथियों को भी संशोधित किया है।
AP PGECET का आयोजन 2 अगस्त से 4 अगस्त, 2020 तक किया जाएगा और AP EDCET का आयोजन 5 अगस्त, 2020 को किया जाएगा।
AP LAWCET 2020 का आयोजन 6 अगस्त, 2020 को किया जाएगा और AP PECET का आयोजन 7 से 9 अगस्त को किया जाएगा।

जियोफोन यूजर्स के लिए जल्द लॉन्च होगा आरोग्य सेतु का नया फीचर्स…

मुख्य तिथियों की जानकारी-

AP EAMCET 2020            27 जुलाई से 31 जुलाई, 2020 तक
AP ECET 2020                 24 जुलाई, 2020
AP ICET 2020                   25 जुलाई, 2020
AP PGECET 2020             2 अगस्त से 4 अगस्त, 2020 तक
AP EDCET                         5 अगस्त, 2020
AP LAWCET 2020              6 अगस्त, 2020
AP PECET 2020                 7 से 9 अगस्त, 2020

 

LIVE TV