
बैंगलोर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार पर जमकर हमला बोला है। शिवमोगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कर्नाटक की बर्बादी का इबारत कांग्रेस की सरकार पर थोपा है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य में पूरी जान झोंक दी है। इसके लिए पार्टी के आला कमान अपने रणनीति के अनुसार वहां की जनता को रिझाने में लगे हुए हैं।
वहीँ बीजेपी के चाणक्य (अमित शाह) ने कर्नाटक की जनता के साथ जाति और धर्म से ऊपर उठकर उनके घरों में भोजन कर रहे हैं।
शाह ने अपने संबोधन में एक गरीब के घर जाकर साथ में बैठकर भोजन करने का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी हेल्थ के प्रति काफी सजग हैं और अगर सुपारी से सेहत को नुकसान होता तो वह कभी सुपारी नहीं खाते।
भाजपा अध्यक्ष ने सुपारी किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया की आधी सुपारी भारत में है और भारत की आधी सुपारी कर्नाटक में है। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने कभी इन किसानों की तरफ ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने सुपारी किसानों के हितों में कभी कोई नीतियां नहीं बनाईं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने सुपारी का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया और इसके आयात पर शत प्रतिशत आयात शुल्क लगाया।
साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब वर्ग के लोगों के हित के लिए 112 योजनाएं बनाई हैं। लेकिन सिद्धारमैया सरकार इन योजनाओं को नीचे नहीं पहुंचने दे रही है।
उन्होंने कहा कि सिद्धरमैया गली-गली घूमकर विकास की बात करते हैं। लेकिन अभी तक कर्नाटक में गांवों में बिजली नहीं है, शहरों में महिलाओं को सुरक्षा प्राप्त नहीं है, युवाओं के पास रोजगार नहीं है और चारों ओर भ्रष्टाचार फैला हुआ है।
यह भी पढ़ें:- ‘महाराष्ट्र के दंगाई हिंदुत्व नेता को प्रधानमंत्री का समर्थन’
वहीं अमित शाह ने येदियुरप्पा को राज्य का भावी सीएम बताते हुए कहा कि वह किसानों के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे हैं। शाह ने येदियुरप्पा की तारीफ़ करते हुए कहा की 1982 में किसानों के लिए ऊन्होने 65 किलोमीटर का लंबी पदयात्रा कर उनकी मांग को उठाया था।
सिद्धरमैया की घड़ी पर शाह ने कसा तंज
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के 40 लाख रुपये वाली घड़ी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह गरीब जनता के गाढ़ी कमाई का दुरूपयोग कर रहे हैं, जो बताता है कि उनके राज में कितना भ्रष्टाचार हुआ है।
यह भी पढ़ें:- वाईएसआर कांग्रेस ने जारी किया फरमान, आंध्रप्रदेश को दें विशेष दर्जा वरना…
कोई भी मुख्यमंत्री भला इतनी महंगी घड़ी कैसे पहन सकता है, जब वह जनता की सेवा करने के लिए सत्ता में बैठा हो।
देखें वीडियो:-





