राहुल गाँधी की अमेरिका यात्रा पर हमलावर हुए अमित शाह, विदेश यात्रा पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी हालिया अमेरिकी यात्रा के दौरान भाजपा और केंद्र के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हाल की अमेरिकी यात्रा के दौरान की गई टिप्पणी पर उनकी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस के वंशज गर्मी से बचने और देश की आलोचना करने के लिए छुट्टी पर विदेश गए थे।

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी अपनी अमेरिका यात्रा को लेकर खासे चर्चा में रहे थे। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा पर जानकर हमला बोला। राहुल की विदेश में भाजपा और केंद्र पर टिप्पड़ियों से भाजपा और कांग्रेस में ज़ुबानी जंग छिड़ गई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हाल की अमेरिकी यात्रा के दौरान की गई टिप्पणी पर उनकी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस के वंशज गर्मी से बचने और देश की आलोचना करने के लिए छुट्टी पर विदेश गए थे। अमित शाह ने गुजरात के पाटन में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा की मैं राहुल गांधी को अपने पूर्वजों से सीखने का सुझाव देना चाहूंगा।

केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘किसी भी देशभक्त व्यक्ति को भारत के भीतर भारतीय राजनीति पर चर्चा करनी चाहिए। किसी भी पार्टी के नेता का विदेश जाकर चर्चा करना शोभा नहीं देता। देश में राजनीति करो और देश की आलोचना करो राहुल बाबा देश की जनता इसे करीब से देख रही है।’

LIVE TV