अमेठी: राहुल गांधी की खुली पोल, तो इस वजह से बंद हुआ फूड पार्क!

रिपोर्ट- लोकेश त्रिपाठी

अमेठी। पांच राज्यों के चुनाव को लेकर आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। इसके बाद ही देश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद होना है। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही 2019 का मौका गंवाना नहीं चाहता।

rahul gandhi

इस परिपेक्ष में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जहां राफेल के मुद्दे पर सरकार पर हमलावर है। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी पूरी तरह पर मैदान में डटी नजर आ रही है।

जहां एक ओर गुरुवार को जब राहुल गांधी राफेल पर घपले का आरोप लगाकर हमला बोल रहे थे। वहीं दूसरी ओर उनके संसदीय क्षेत्र में बीजेपी अध्यक्ष ने फूड पार्क एवं राहुल के विकास प्रतिनिधि के ऊपर बड़ा हमला किया है।

भारतीय जनता पार्टी के अमेठी जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि राहुल गांधी अमेठी में घूम-घूम के कहते हैं कि हमारी सरकार ने अमेठी में फूड पार्क बंद कराया।

उन्होंने इस संदर्भ में कुछ दस्तावेज मीडिया के समक्ष रख कर दावा किया है। कहा कि यूपीए सरकार में फूड पार्क 24 सितम्बर 2010 को अमेठी के जगदीशपुर के लिए स्वीकृत हुआ था।

तमाम औपचारिकताओं के उपरान्त 6 महीनें के अंदर कार्य पूरा करना था। लेकिन जब शक्तिमान मेगा फूड ने पेट्रोलियम मंत्रालय से डोमेस्टिक गैस की सप्लाई मांगा, तो मंत्रालय ने 18 जून 2013 को गैस सप्लाई देने से इंकार कर दिया।

इसलिए बीजेपी को ये योजना मजबूरन बंद करना पड़ा। इसका जवाब राहुल गांधी को संसद में दिया गया।

वहीँ जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय ने राहुल गांधी के विकास प्रतिनिधि धीरज श्रीवास्तव को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। श्री पाण्डेय ने कहा कि चिट्ठियां लिखवाने में उनका हाथ है। वो कांग्रेस की गतिविधियों और राजनीतिक एक्टिविटीज़ में भाग लेते हैं।

यह भी पढ़ें:- एक ऐसा जनपद जहां की स्वास्थ्य व्यवस्था चल रही भगवान भरोसे, आखिर कब खुलेगा ताला?

जबकि वो राजस्थान प्रशासनिक सर्विस के 1994 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें किसी सांसद का प्रतिनिधि बनकर ऐसा अनाधिकृत काम नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- पुलिस भर्ती प्रक्रिया पर अदालत ने सरकार से पूछे कई अहम सवाल, जानें इसके पीछे की वजह

धीरज श्रीवास्तव राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए वर्तमान में नियुक्त हैं। वो उसी का काम कर सकते हैं। इस मुद्दे पर राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि क्या राहुल को इस बात की जानकारी नही थी कि वो अधिकारी हैं? उमाशंकर पाण्डेय ने कहा कि हम लोकसभा में इसकी शिकायत करेगें।

देखें वीडियो:-

LIVE TV