फिरोजाबाद में अराजक तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की प्रतिमा, इलाके में तनाव

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में संविधान निर्माता बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस घटना की जानकारी नागला झम्मन गांव के लोगों को बुधवार सुबह हुई और वे इसे लेकर सड़कों पर प्रदर्शन करने लगे।

आंबेडकर की प्रतिमा
पुलिस को संदेह है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने इलाके में तनाव पैदा करने के लिए रात के समय प्रतिमा को तोड़ दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नाराज स्थानीय और दलित समुदाय के लोगों को शांत कराने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं, जो इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : अम्बेडकर का बदला गया चोला, कोट और ट्राउजर की जगह भगवा शेरवानी

हिंसा की आशंका के चलते इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है।

बीते एक महीने में उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आधे दर्जन से ज्यादा आंबेडकर प्रतिमाओं को तोड़े जाने की घटनाएं हुई हैं।

यह भी पढ़ें : रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को यूपी गृह विभाग ने दी क्लीन चिट

सिर्फ एक दिन पहले ही राज्य पुलिस ने 14 अप्रैल को दलित नेता के जन्म दिन से पहले प्रतिमाओं को तोड़े जाने के संभावित प्रयास को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में चेतावनी जारी की थी।

LIVE TV