नोटों का रंग बदलने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा : अखिलेश यादव

अखिलेश यादववाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता से जितने वादे किए थे। उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को झूठे सपने दिखाकर छलने का काम किया है।

रविवार को जनवादी सोशलिस्ट पार्टी की सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्वाभिमान रैली में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने केंद्र सरकार को घेरा और कहा कि नोटबन्दी या नोटों का रंग बदलने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : भारत के पुत्र-पुत्रियों का भाव भूलने से देश में विखंडन : मोहन भागवत

अखिलेश ने सवाल पूछा कि केंद्र में साढ़े तीन साल व यूपी में दस महीने से भाजपा की सरकार है क्या भ्रष्टाचार रुका। आधार कार्ड पर मची रार को लेकर सपा मुखिया ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ दिन बाद गाय का भी आधार बनेगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि गंगा की सफाई के नाम पर केवल सरकार ने धोखा दिया है। सवाल किया कि काशी की जनता ही बताए कि गंगा कितनी साफ हुई है।

यह भी पढ़ें : मासूम की कातिल बनी मां, फिर 11वीं मंजिल से कूद कर मौत को लगाया गले

प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए अखिलेश ने कहा कि सीएम योगी कहते हैं डायल 100 में भ्रष्टाचार है। पुलिस वाले कहते हैं उनके इनोवा में चलने से ऊपर के अफसर जलते हैं। उन्होंने कहा चौहान समाज हमारे छोटे भाई की तरह हैं। सपा आपके साथ कदम मिलाकर चलने को तैयार है। उन्होंने घोषणा की वह जनवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ेंगे। सपा अध्यक्ष के साथ सपा नेता रामगोविंद चौधरी भी पहुंचे।

LIVE TV