जल्दी से कर लें बैग पैक, पश्चिम बंगाल का यह गांव कर रहा है आपका इंतजार


भारत के पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग जिला खूबसूरती का पिटारा है। इस जिले में स्थित मोंगपोंग एक बहुत ही सुंदर पर्यटन स्थल है। यह एक पड़ाई गांव है जो अपने आप में बेहद ही खूबसूरत है। आज हम आपको इस जिले की खूबसूरती के बारे में और भी कुछ बताने जा रहे हैं।

मोंगपोंग

यह पर्यटन स्थल सिलीगुड़ी से करीबन 27 कि.मी. की दूरी पर है। साथ ही यह स्थल तीस्ता नदी से बेहद ही निकट है। यह नदी लगभग 200 कि.मी. लम्बी है। यह नदी आगे जाकर अलग-अलग रास्तों में बंट जाती है। जिसमें महानंद वन्यजीव अभयारण्य भी शामिल है, जो पक्षी विहार के लिए एक आदर्श स्थान माना जाता है। यह एक शानदार स्थल है जहां जाना आपके लिए बहुत ही अच्छा होगा।

क्यों आएं मोंगपोंग

मोंगपोंग स्थानीय क्या दूर दराज के लोगों के लिए भी एक शानदार पर्यटन स्थल के रुप में निखर कर आया है। यह एक खूबसूरत पहाड़ी गांव है। जहां पर काफी सारे कच्चे मकान, स्थानीय मकान और फॉरेस्ट चेक पोस्ट के साथ एक भौगोलिक रुप है। यहां पर तरह-तरह के अभयारण्य है। खूबसूरती के साथ-साथ यहां का भौगेलिक स्वरुप भी काफी मायने रखता है। आप यहां से हिमालय के शानदार दृश्यों को देख सकते हैं। पर्यटकों के लिहाज से यह स्थान काफी जाना जाता है।

मोंगपोंग

यह भी पढ़ें: इन फेस पैक के इस्तेमाल से चुटकियों में निखर जाएगा आपका चेहरा

और क्या है आसपास

मोंगपोंग से आगे डूअर्स भी एक घूमने का खास स्थान है। यहां का रास्ता मोंगपोंग से ही होकर गुजरता है। अगर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक अच्छे सफर का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको एक बार यहां जरूर आना चाहिए। डूअर्स में देखने और घूमने फिरने योग्य कई सारे प्राकृतिक आकर्षण मौजूद हैं। आप यहां से आगे जाने का भी प्लान बना सकते हैं। आप यहां से कालिम्पोंग, कुरसिओंग, लावा, लोलेगांव जाने का भी प्लान बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: समलैंगिकता पर बनी फिल्म ‘अलीगढ़’ के लेखक ने यूँ जाहिर की ख़ुशी

आने का सही समय

मोंगपोंग एक पहाड़ी स्थल है, इसलिए यहां का वातावरण और मौसम साल भर अनुकूल बना रहता है। आप यहां साल के किसी भी महीने में आ सकते हैं। लेकिन अगर आप मोंगपोंग में आकर अपने आनंद और मनोरंजन को दोगना करना चाहते हैं, तो आपके लिए यहां आने का उचित समय सितंबर से फरवरी रहेगा।

पश्चिम बंगाल

 

 

 

LIVE TV