करण जौहर के बर्थडे बैश में सेलेब्स का लगा ताता, ऐश्वर्या-सलमान को साथ देख फैंस ने किए कमेंट

(अराधना)

फिल्ममेकर करण जौहर ने बुधवार को धूमधाम से अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। करण जौहर के बर्थडे बैश में बॉलीवुड सेलेब्स का ताता लगा। इस पार्टी में फिल्मी जगत के कई सितारों का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने पति अभिषेक संग एंट्री मारी। ऐश्वर्या और अभिषेक साथ में स्टनिंग लगे। दोनों के आउटफिट्स एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट कर रहे थे। ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा की तरह गॉर्जियस लगीं। कान्स में अपने हुस्न का जलवा बिखेरने के बाद बॉलीवुड डीवा ने करण जौहर की पार्टी में कहर बरपाया।

ऐश्वर्या-अभिषेक ने बिखेरा जलवा

ऐश्वर्या राय स्पार्कलिंग गोल्डन गाउन में नजर आईं। अपनी सिजलिंग ड्रेस को ऐश्वर्या राय ने स्मार्ट ब्लैक ब्लेजर संग टीमअप किया। एक्ट्रेस का लुक एकदम रैविशिंग था। ओपन कर्ल हेयर्स, रेड लिपस्टिक, हाई हील्स के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक में चार चांद लगाए।

सलमान खान की धांसू एंट्री

इसी पार्टी में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी शामिल हुए। पार्टी में सलमान खान के पहुंचने पर लोग हैरान रह गए। सलमान कम ही पार्टियों में जाते हैं और ऐसा कहा जा रहा था, एक्टर पार्टी में नहीं आएंगे। सलमान खान की एंट्री होते ही लोग चिल्लाने लगे। सुपरस्टार ने ब्लैक टीशर्ट-ब्लेजर के साथ डेनिम लुक कैरी किया था। ऐश्वर्या-सलमान को साथ देखकर फैंस काफी खुश हो गए और तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे।

फैंस ने जाहिर की खुशी

ऐश्वर्या राय और सलमान खान को एक साथ करन जौहर की पार्टी में देखकर फैंस काफी खुश हो गए। सलमान-ऐश कभी भी साथ किसी इवेंट में नजर नहीं आते हैं। लेकिन ये पहली बार है जब दोनों साथ दिखे। इस पर एक फैन ने लिखा सलमान भी आया है, इसके साथ लाफिंग इमोजी बनाए। लोग पार्टी के अंदर ताकझाक कर अंदर का नजारा देखना चाहते हैं। यूजर्स ऐश्वर्या को यही सलाह दे रहे हैं कि सलमान भी यहीं है। एक यूजर ने लिखा- ऐश्वर्या मत जाओ, सलमान भी है पार्टी में। शख्स ने लिखा- वाह, ऐश्वर्या राय सलमान खान से मिलेगी। यूजर लिखता है- ओह भाई यहां तो सलमान भाई भी आया है। बहुत साल बाद देखने को मिलेगा बिछड़ा प्यार। ऐसे कई सारे कमेंट्स हैं जो यूजर्स कर रहे हैं।

LIVE TV