karnatak: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद शव फेंका कुएं में

कर्नाटक में प्रेम प्रसंग में एक लड़के ने जान गवां दी। मुस्लिम लड़की के घर और रिश्तेदारों ने लड़के को पीट-पीटकर मार डाला। मारने के बाद गांव के कुएं में फेंक दिया।

कर्नाटक के विजयापुर का मामला है,जहां एक लड़का एक मुस्लिम लड़की से प्यार करता था। लड़की के घर वालों को प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चला तो, घर वालों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला। युवक को घर और रिश्तेदारों ने इस कदर पीटा की, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लड़के को पीटने के बाद घर वालों ने जब उसे उठाने की कोशिश की तो, वह नहीं उठा,जिसके बाद उन्होंने देखा की उसकी सांसे नहीं चल रही है। लड़के को मरा देख,उसे गांव के खेत के पास एक कुएं मे फेंक दिया।

पुलिस ने बताया की लड़के की उम्र 34 साल है। लड़के के घर वालों की शिकायत पर पुलिस ने तलाशी अभियान शुरु किया, जिसके बाद युवक की लाश खेत के कुएं में मिली। युवक के घर वालों ने कुछ दिन पहले लड़के के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी,जिसमें लड़के के परिवार वालों ने, लड़की के घर वालों पर शक जताया था,जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरु की और रविवार को लड़के का शव बालागानुर गांव के खेत के कुएं में से निकाला। शव के मिलने के बाद पुलिस ने लड़की के घर और रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया है।

LIVE TV