बिगड़ैल आदित्य ने दिखाई इंसानियत, फिर भी हुई गिरफ्तारी

मुंबई। उदित नारायण के बेटे आदित्‍य नारायण को कंट्रोवर्सी में रहने की आदत सी हो गई है। आदित्‍य की प्रोफेशनल लाइफ भले ही चर्चा में न रहे लेकिन अपनी हरकतों की वजह से वह सुर्खियों में बने ही रहते हैं। इस बार तो आदित्‍य ने हद ही पार कर दी जिसकी वजह से मुंबई पुलिस को उन्‍हें गिरफ्तार करता है। सड़क दुर्घटना के मामले में आदित्य नारायण को गिरफ्तार किया गया था।

आदित्य नारायण को गिरफ्तार

आदित्‍य पर ट्रैफिक नियम को अनदेखा कर ऑटोवाले को टक्‍कर मारने का आरोप है। उनके खिलाफ एक्‍सीडेंट के मामले में केस दर्ज हुआ था। खबरों के मुताबिक, आदित्‍य के टक्‍कर मारने के बाद ऑटो चालक (राजकुमार बाबू राव पालेकर) और उसमें बैठी 32 वर्षीय महिला (सुरेखा अंकुश शिवेकर) घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें: ‘अमर प्रेम’ के बाद सबसे रोमांटिक फिल्म होगी ऑक्टोबर

आदित्य के खिलाफ IPC  की धारा 279 और 338 के तहत मामला दर्ज किया गया। आदित्‍य को गिरफ्तार करने के बाद वर्सोवा पुलिस ने उन्‍हें मेडिकल जांच के लिए भेजा था। यह दुर्घटना लोखंडवाला में इंद्रलोक बिल्डिंग के सामने हुई थी।

बता दें, एक्‍सीडेंट करने के बाद आदित्‍य वहां से भागे नहीं थे। वह खुद घायल ड्राइवर और महिला को अस्‍पताल लेकर गया था।

फिलहाल आदित्‍य को 10 हजार रुपए के मुचलके में  जमानत मिल चुकी है।

LIVE TV