बड़ी खबर: अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को दिल्ली में बड़ा झटका लगा जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अपने त्याग पत्र में कहा कि दिल्ली कांग्रेस इकाई ने उस पार्टी के साथ गठबंधन का विरोध किया, जिसने पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और इस विरोध के बावजूद, पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में AAP के साथ गठबंधन करने के लिए आगे बढ़ी।

बात दें की 1998 से 2013 के बीच राजधानी में शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के लगातार तीन कार्यकालों के दौरान, लवली कैबिनेट में प्रमुख शख्सियतों में से एक थे। बाद में 2015 में, लवली को पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया, जिसके कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। कांग्रेस में लौटने से पहले वहकुछ समय के लिए भाजपा में शामिल हुए।

LIVE TV