बंजी जंपिंग का मजा लेने के चक्कर में एक्ट्रेस पहुंची अस्पताल

मुंबई। एक्‍ट्रेस नताशा सूरी बहुत बुरे हादसे का श्किार हो गई हैं। बंजी जंपिंग के दौरान वह गिर गई हैं। उनकी जान जाते जाते बची है। हादसा इसना गंभीर था कि उन्‍हें अस्‍पताल में 24 घंटे तक अंडर ऑब्‍जर्वेशन रखा गया है।

नताशा हाल ही में इंडोनेशिया पहुंची थीं। वहां उन्‍हें बतौर चीफ गेस्ट एक ब्रांड स्टोरी की ओपनिंग के लिए बुलाया गया था। ओपनिंग के बाद नताशा घूमने के लिए निकली थीं। वहां उन्‍होंने बंजी जंपिंग का का मजा लेना चाहा। तभी बंजी जंपिंग करते हुए वह हादसे का शिकार हो गईं।

बंजी जंपिंग के दौरान रस्‍सी कमजोर होकर टूट गई और वह ऊपर से नीचे गिर गईं। खबरों के मुताबिक जब नताशा गिरीं तब उन्‍हें झील में उतरना था। यह उनकी खुशकिस्‍मती थी। अगर कि वह जब गिरी तो नीचे जमीन नहीं थी। गिरते वक्‍त उनका सिर पानी की सतह से टकराया था। अगर नीचे जमीन होती तो उनकी जान कोई नहीं बचा सकता था।

फिलहाल नताशा को अंडर ऑब्‍जर्वेशन रखा गया है। जब तक डॉक्‍टर उन्‍हें फिट घोषित नहीं कर देते तब तक वह भारत वापस नहीं आ सकती हैं।

बता दें, 2006 में नताशा ने फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। वह 600 से ज्यादा फैशन शो का हिस्‍सा बन चुकी हैं। आने वाले दिनों में उनकी फिल्‍म ‘बा बा ब्‍लैक शीप’ रिलीज होने वाली है। फिल्‍म में उनके अलावा मनीष पॉल, अनुपम खेर और अनू कपूर लीड रोल में हैं।

 

Hi Indonesia..!

A post shared by Natasha Suri (@natashasuri) on Mar 17, 2018 at 2:15am PDT

 

 

LIVE TV