आज का सुविचार: इन 4 गुणों से बदल सकती है सोई हुई किस्मत, जानिए चाणक्य नीति

ये सच है की व्यक्ति की किस्मत उसके हाथों की लकीरों में नहीं बल्कि व्यक्ति के हाथों में होती है। व्यक्ति अगर चाहे तो वो अपनी बंद किस्मत भी खोल सकता है। उसे बस ज़रूरत होती है सही रणनीति की और और आचार्य चाणक्य (Chanakya) से बेहतर रणनीतिकार कौन हो सकता है। सदियों पहले बताई गई आचार्य चाणक्य की बातें आज के समय में भी लागू होती हैं। उनके विचार आज के समय में भी सटीक बैठते हैं। उनके विचारों को यदि कोई अपना ले तो आज के समय में उससे सफल व्यक्ति कोई है होगा। चाणक्य नीति में आचार्य ने व्यक्ति के कई ऐसे गुणों का ज़िक्र किया है जिन्हें आज़माने पर आप की भी नैया पार हो सकती है।

  1. मज़बूत इरादे रखना
    आचार्य चाणक्य के मुताबिक मज़बूत इरादे रखने वाला व्यक्ति कभी अपनी मंज़िल भटकता नहीं है। वो तब चैन की सांस नहीं लेता जब तक अपने लक्ष्य को न प्राप्त कर ले।
  2. दान करने वाला व्यक्ति
    आचार्य चाणक्य के अनुसार दान करने वाला व्यक्ति दरिद्रता से दूर रहता है। गरीब और असहाय मनुष्यों की मदद करने वाला मनुष्य भी जीवन में श्रेष्ठता को प्राप्त करता है।
  3. धैर्य रखना
    फलता के चरम तक पहुंचने के लिए धीरज व्यक्ति का सबसे बड़ा सद्गुण है। धैर्य रखने वाला व्यक्ति हार कर भी वापसी करता है।
  4. विनम्र स्वभाव का व्यक्ति
    विनम्रता से व्यक्ति महान बन जाता है। विनम्र स्वभाव का व्यक्ति सफलता की ऊंचाई पर पहुंच कर भी उसी छोटी पर बरक़रार रह सकता है। इसलिए मनुष्य का स्वभाव से विनम्र होने उसे हर परिस्थिति में सफल बनाए रखता है। ऐसे मेहनती मनुष्य को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।
LIVE TV