दरवाजे के पास भूलकर भी न रखें ये वस्तुएं, होंगे देवी-देवता नाराज

दरवाजेघर के दरवाजे बहुत महत्वपूर्ण माने जाते है। इसके आसपास ऐसी चीजें रखने से हमेशा बचना चाहिए, जो भाग्य को आगे बढ़ाने में रूकावट बनती हैं। शास्त्रों के अनुसार के देवी-देवताओं की कृपा चाहिए तो दरवाजे की पवित्रता का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि दरवाजे से ही सकारात्मक ऊर्जा और देव कृपा घर में प्रवेश करती है। यहां जानिए तीन ऐसी चीजें, जिनकी वजह से भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है।

यह भी पढ़ें:- नहीं करना होगा घर में कोई बदलाव, ये यंत्र करेगा समस्त वास्तुदोष का निवारण

  1. अधिकतर घरों में जब कोई बर्तन टूट जाते हैं तो उन्हें घर में ही एक तरफ रख दिया जाता है। घर में टूटे-फूटे बर्तन रखना ही नहीं चाहिए। मुख्य दरवाजे के आसपास टूटे-फूटे बर्तन रखेंगे तो देवी-देवता इन्हें देखकर घर में प्रवेश नहीं करते हैं। भाग्य संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए दरवाजे के आसपास ये चीजें नहीं रखना चाहिए।
  2. घर के मुख्य द्वार पर कांटेदार पौधे रखने से बचना चाहिए। यदि ये पौधे दरवाजे पर रखेंगे तो घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाएगी। साथ ही, देवी-देवताओं की कृपा भी नहीं मिल पाएगी। इसी वजह से दरवाजे के आसपास कांटेदार पौधे नहीं रखना चाहिए।
  3. अक्सर हम जब भी घर में प्रवेश करते हैं तो प्रवेश करते ही बैठने के लिए कुर्सी या पलंग देखते हैं। दरवाजे के पास टूटा पलंग रखने से घर में अशांति होती है। परिवार में वाद-विवाद हो सकते हैं। साथ ही, घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है।

यह भी पढ़ें:-बेडरूम है सबसे खास, तो क्यों करें वास्तु को नजरअंदाज  

देखें वीडियो:-

LIVE TV