वास्तु के मुताबिक इस दिशा में लगायें एक्वेरियम, मिलेगी मन को शांति

वास्तु के मुताबिकमछलियों के संबंध में प्रचलित है कि उन्हें अठखेलियां करते हुए देखने से जहां मानसिक शांति मिलती है, वहीं फेंगशुई और शास्त्र कहते हैं कि मछली धन को आकर्षित करती है और किसी भी आपदा को अपने ऊपर ले लेती है।

सुंदरता में बेजोड़ इतनी महंगी मछलियों को खरीदने और उन्हें पालने के शौकीन लोग भी हैं, जो मछलियों का व्यापार करने वालों के यहां महंगी मछलियों को लाने के लिए न सिर्फ पहले से आर्डर कर देते हैं, बल्कि ऐसी मछलियों के आते ही उन्हें खरीदने के लिए एक-दूसरे से बढ़कर बोली तक लगाते हैं।

एक्वेरियम में इठलाती सुंदर-सुंदर मछलियां बैंकॉक, सिंगापुर, चेन्नई, कोलकाता तथा चीन से मंगाई जाती हैं। जैसे सभी का अपना आशियाना होता है। वैसा ही छोटा-सा, प्यारा-सा मछलियों का आशियाना एक्वेरियम होता है, जो एक हजार की लागत से लेकर लाखों तक में बनाया जाता है। इसमें एयरमशीन, फिल्टर व हीटर लगाया जाता है जिसके माध्यम से इन मछलियों को ज्यादा समय तक रखा जा सकता है।

एक्वेरियम वास्तु अनुरूप :

  1. वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में फिश एक्वेरियम रखने से सुख-समृद्धि आती है।
  2. घर में एक छोटे से एक्वेरियम में सुनहरी मछलियां पालना सौभाग्यवर्धक होता है।
  3. फेंगशुई में मछली सफलता व व्यवसाय का प्रतीक मानी जाती है। इस बात का हमेशा ध्यान रखे कि एक्वेरियम में 8 मछलियां सुनहरी और एक काले रंग की ही होनी चाहिए। अगर कोई सुनहरी मछली मर जाती है तो माना जाता है कि घर पर आई कोई मुसीबत वह अपने साथ ले गई यानी सुनहरी मछली का मरना अपशकुन नहीं होता है।
  4. एक्वेरियम को कभी भी मुख्य द्वार के समीप नहीं रखना चाहिए।
  5. उत्तर-पूर्व क्षेत्र धन-संपदा तथा समृद्धिदायक है। इस क्षेत्र में एक्वेरियम रखना बहुत शुभ रहता है।
  6. यह जलतत्व का प्रतीक भी है।
  7. यह आपके घर में समृद्धि, संपत्ति और सफलता और पारिवा‍रिक प्रेम भी में वृद्धि करता है।

वास्तुशास्त्र के मुताबिक एक्वेरियम को कभी भी बेडरूम और किचन में नहीं रखना चाहिए। हर युवा अपने करियर को लेकर काफी चिंतित रहता है। वह पढाई में मेहनत करने के साथ साथ कई बार वास्तुशास्त्र का भी सहारा लेता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है की एक्वेरियम को घर के उत्तर और पूर्व दिशा में रखने से खुशहाली रहेगी और करियर में ग्रोथ भी दिखेगी।

तनाव दूर करने में वास्तुशास्त्र अहम् भूमिका निभाता है। माना जाता है कि एक्वेरियम को प्राकृतिक रोशनी के नीचे रखने से तनाव दूर होता है। इसके अलावा लाल और काली रंग की मछली रखने से खुशहाली आती है। वहीं, कोशिश करनी चाहिए कि एक्वेरियम में 9 मछलियां ही रखी जाए।

LIVE TV