UP : प्रदेश अध्यक्ष का दावा, सोशल मीडिया पर अन्य राजनैतिक दलों से आगे ‘आप

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने दवा किया है कि पार्टी सोशल मीडिया पर न सिर्फ बेहतर स्तिथि में है बल्कि अन्य राजनैतिक दलों से आगे है।

इस बाबत उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि, “उत्तर प्रदेश में ज़मीनी संघर्ष के साथ-साथ Social Media पर भी सबसे आगे है AAP, जनता का मिल रहा है साथ।”

इस बारे ज्यादा जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्रभारी वैभव प्रकाश ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश इकाई की लोकप्रियता आभासी दुनिया में भी तेजी से बढ़ रही है। संगठन की फेसबुक पेज को लोगों को भरपूर प्यार मिल रहा है। सप्ताह भर में करीब 1300000 लोग इस पेज से इंगेज हुए हैं। प्रमुख प्रतिद्वंदी पार्टी भाजपा इस अवधि में करीब 100000 लोगों तक इस माध्यम से अपनी पहुंच बना सकी है। वहीं सपा की बात करें तो यह आंकड़ा 420000 के आसपास है। कांग्रेस 290000 तो बसपा के पेज पर करीब 26000 इंगेजमेंट ही दर्ज हुए हैं। हालांकि पेज लाइक्स के मामले में भाजपा और समाजवादी पार्टी की हालत बेहतर है। लेकिन कम लाइक्स होने के बाद भी बड़ी संख्या में लोगों का आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के पेज से जुड़ना पार्टी की प्रदेश में बढ़ती लोकप्रियता को साबित करता है।

LIVE TV