
पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्य अध्यक्ष अमन अरोड़ा के करीबी सहयोगी पर Enforcement Directorate (ED) की छापेमारी के बाद विवाद बढ़ गया है।
अमन अरोड़ा ने शुक्रवार को कहा कि वे किसी भी जांच का सामना करने को तैयार हैं। उन्होंने साफ कहा, “अगर मेरे खिलाफ कोई गलत काम साबित होता है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।”
अरोड़ा ने आरोप लगाया कि ED की पहली प्रेस विज्ञप्ति में उनका नाम नहीं था, बाद में राजनीतिक साजिश के तहत उनका और गौरव धीर का नाम जोड़ा गया। उन्होंने इसे भाजपा की “चरित्र हनन और धमकी की राजनीति” बताया।
अमन अरोड़ा ने गौरव धीर से अपनी 22 साल पुरानी दोस्ती स्वीकार की, लेकिन किसी भी आर्थिक या व्यापारिक संबंध से इनकार किया। उन्होंने Altus प्रोजेक्ट से जुड़े आरोपों को भी खारिज करते हुए कहा कि कंपनी अब सरकार से ‘नो ड्यूज’ सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुकी है।



