आज का राशिफल 25-01-2022 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष राशिफल-
आज चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम में है। सूर्य व शनि का का दशम गोचर सुंदर है। जॉब में किसी विशेष कार्य को लेकर बड़ा लाभ हो सकता है। आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष राशिफल-
राशि स्वामी शुक्र व मङ्गल का अष्टम व चन्द्र के खष्ठम गोचर के कारण बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। लाल व पीला रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। कम्बल का दान करें।

मिथुन राशिफल-
आज शिक्षा में सफल रहेंगे। बैंकिंग व मैनेजमेंट से सम्बद्ध जातकों का प्रोमोशन संभावित है।तुला व मकर राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

कर्क राशिफल-
चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर पॉलिटिक्स में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति करा सकते हैं। गुरु प्रधान मीन व मंगल प्रधान वृश्चिक राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

सिंह राशिफल-
राशि स्वामी सूर्य व शनि खष्ठम गोचर करेंगे। जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। परिवार संग यात्रा की योजना बनेगी।हरा व नीला रंग शुभ है।छात्रों को सफलता मिलेगी।

कन्या राशिफल-
जॉब में चन्द्रमा का द्वितीय गोचर लाभप्रद है।गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। सूर्य का पंचम गोचर जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। आसमानी व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला राशिफल-
आज पॉलिटिक्स में लाभ की स्थिति होगी। जॉब में कर्क व वृश्चिक राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी ।हरा व नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

वृश्चिक राशिफल-
चन्द्रमा आज इसी राशि से द्वादश है।व्यवसाय में प्रोग्रेस है। जॉब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है।ऊनी वस्त्रों का दान करें।

धनु राशिफल-
चन्द्रमा का एकादश गोचर व्यवसाय को लाभ देगा।मंगल व शनि मानसिक कष्ट दे सकता है ।व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता है । रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। लाल व बैगनी रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड का पाठ लाभदायक है।

मकर राशिफल-
शनि सूर्य का इस राशि में व चन्द्रमा का दशम गोचर शुभ हैं।राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। मंगल व शुक्र का द्वादश गोचर भूमि सुख के लिए लाभप्रद है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

कुंभ राशिफल-
शुक्र एकादश लाभ देंगे। गुरु इस समय इसी राशि में है।मंगल व चन्द्रमा आपके व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। छात्र करियर में सफल रहेंगे। चन्द्रमा स्वास्थ्य से सुख दे सकता है। बजरंगबाण का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

मीन राशिफल-
चन्द्रमा का इस राशि से अष्टम गोचर स्वास्थ्य में परेशानी ला सकता है। जॉब में प्रमोशन का मार्ग खुल सकता है। मंगल व शुक्र का दशम गोचर जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल हैं। आईटी व टीचिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

LIVE TV