देश

सूरत में जिम ट्रेनर ने अरबपति महिला को प्रेमजाल में फंसाकर किया ब्लैकमेल, पति से मांगे 5 लाख; SOG ने किया गिरफ्तार

गुजरात के सूरत में एक अरबपति परिवार की महिला को जिम ट्रेनर ने सात साल तक प्रेमजाल में फंसाए रखा और बाद में निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। आरोपी ने महिला के पति से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और जान से मारने की भी धमकी दी।

सूरत एसओजी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिम ट्रेनर शब्बीर असगर ट्रंकवाला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, महिला सिटीलाइट इलाके के पूजा एल-1 जिम में कसरत करने जाती थी। वहां ट्रेनर शब्बीर ने उससे नजदीकी बढ़ाई और सात साल तक यह सिलसिला चलता रहा। जब पति को इसकी भनक लगी तो आरोपी ने निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगे। एक मुलाकात में आरोपी ने पति पर जानलेवा हमला भी किया और उनके मोपेड का कांच तोड़कर गले पर लगा दिया।

एसओजी के डीसीपी राजदीप सिंह नकुम ने बताया कि हाल ही में जिम ट्रेनरों के चरित्र सत्यापन और महिला ग्राहकों से व्यक्तिगत संपर्क न रखने के सख्त निर्देश दिए गए थे। पुलिस आरोपी के पास से बरामद आपत्तिजनक सामग्री की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button