गुड़ और शहद दिलाएगा स्मॉग के बुरे असर से छुटकारा, जानिए खाने का तरीका

स्मॉग के बुरे असरनई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते स्मॉग के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घर से बाहर निकलते वक्त लोगों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है।

ऐसे में लोग बाहर जाने के लिए मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन फिर भी कुछ लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं। लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी चीज जो आपको स्मॉग के बुरे असर से बचाएगी।

गुड़ और शहद

स्मॉग से बचने के लिए रोज एक डली गुड की लेकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर खाएं। इनमें मौजूद तत्व बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। इससे बॉड़ी पर स्मॉग के असर कम पड़ता है।

अदरक

रोज एक चम्मच अदरक का रस पिएं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्मॉग के बुरे असर को कम करने में हेल्प करेंगे।

काली मिर्च

2 या 3 काली मिर्च पीसकर एक चम्मच शहद के साथ लें। इससे कफ की प्रॉब्लम दूर होगी साथ ही स्मॉग का बुरा असर कम होगा।

तुलसी

एक कप पानी में 4 या 5 तुलसी और चुटकीभर दालचीनी पाउडर डालकर उबाल लें। गुनगुना होने पर चाय की तरह पिएं। ऐसा रोज करने से स्मॉग का असर कम होगा।

लहसुन

3 या 4 लहसुन की कलियों को थोड़े से तेल में फ्राय करके खाएं। इसके आधे घंटे बाद तक पानी न पिएं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, जिससे स्मॉग का बॉडी पर बुरा असर नही हो पाता है।

LIVE TV