यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क दुर्घटना, डंपर में जा घुसी अनियंत्रित बुलेरो, 5 की मौत

यमुना एक्सप्रेस- वे पर भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलांवा दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में 4 महिलाएं और एक पुरूष हैं। यह सड़क दुर्घटना जेवर थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर क जेवर टोल प्लाज से करीब 40 किलो मीटर पहले घटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 5 बजे आगरा से नोएडा जा रही एक तेज रफ्तार बुलेरो अनियंत्रित होकर एक हाइवा में जा घुसी। उस दौरान बुलेरों में बैठे यात्रियों में पांच की मौत और करीब सात लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने चार महिला और एक पुरूष को मृत घोषित कर दिया, जबकि वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं, जो जिंगदी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। उधर पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त बुलेरो को सड़क से हटवा दिया है, जिससे सड़क पर जाम कि स्थिति समाप्त हो गया।

एडीसीपी जोन 3 विशाल पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि पूना और कर्नाटका से दो परिवार बोलेरो में सवार होकर आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। सुबह पांच बजे के करीब जेवर टोलप्लाजा के पास बोलेरो कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे हाइवा में जा घुसी।

बोलेरो में सवार चन्द्र कांत नारायण बुराडे, श्रीमति स्वर्णा चन्द्र कान्त बुराड़े, श्रीमति मालन विश्वनाथ कुंभार, श्रीमति रंजना भरत पवार, श्रीमति नवंजन मुजावर, नारायण रामचन्द्र कोलेकर, श्रीमति सुनीता राजू गेस्ट गम्भीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई और घायलो को कैलाश अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

LIVE TV