उत्तर प्रदेशदेश

नोएडा हिंसा के एक दिन बाद UP सरकार ने मजदूरों के वेतन में 3000 रुपये तक बढ़ोतरी की दी मंजूरी

नोएडा में मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन के एक दिन बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी कैटेगरी के मजदूरों के न्यूनतम वेतन में अधिकतम 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

गौतम बुद्ध नगर की डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मेधा रूपम ने मंगलवार को बताया कि हाई पावर कमेटी ने यह फैसला लिया है, जिसे 1 अप्रैल 2024 से लागू माना जाएगा। मुख्यमंत्री ने देर रात इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।

नए वेतनमान के अनुसार गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में:

  • अकुशल मजदूर: 13,690 रुपये प्रति माह (पहले 11,313 रुपये)
  • सेमी-स्किल्ड: 15,059 रुपये
  • स्किल्ड मजदूर: 16,868 रुपये

अन्य नगर निगम क्षेत्रों और बाकी जिलों में भी वेतन में उचित बढ़ोतरी की गई है।

सरकार ने कहा कि यह अंतरिम फैसला है। बाद में वेतन बोर्ड के जरिए स्थायी समाधान निकाला जाएगा। फैसला नियोक्ताओं और मजदूर संगठनों से बातचीत के बाद लिया गया है।

नोएडा में सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन में तोड़फोड़, आगजनी और पथराव हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने 350 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थिति अब नियंत्रण में है।

Related Articles

Back to top button