60 हजार में किया था सौंदा, पुलिस ने धर दबोचा, आरोपी ने सुनाइए कहानी

दिल्ली में एक मामला सामने आया जिसमें 15 साल की नाबिलका को एक व्यक्ति, किडनैप करके 60 हजार में बेचने जा रहा था। मामला समाने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी।

दिल्ली पुलिस ने आरोपी को तब धर दबोचा जब वह लड़की को बेचने वाला था। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्ली का है।जिसने हैदरपुर इलाके से 16 अक्टूबर को एक नाबालिक को किडनैप कर लिया था। जिसके बाद उसने लड़की को कई दिनों तक अपने पास रखा। और इसके बाद उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में एक व्यक्ति को बेच दिया। आरोपी ने बताया कि उसने ये पैसों के लिए किया। आरोपी ने पुलिस से कहा कि उसे पैसों की काफी जरूरत थी। जिसके बाद उसने लड़की को हैदरपुर से 16 अक्टूबर को किडनैप कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कहा की उसकी बात राजस्थान में रहने वाले एक व्यक्ति से हुई थी। उसने बताया की उसकी शादी नहीं हो पा रही है। तब उसने मुझसे संपर्क किया। जिसके बाद ओरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया और 60 हजार में सौदा तय कर लिया। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि उनकी बेटी 16 अक्टूबर को लापता हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरु की और आरोपी को धर दबोचा।

LIVE TV