सिवनी. सिवनी में शुक्रवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद पूरे शहर में तनाव फैल गया। उपद्रवियों ने शहर में कई जगहों पर पत्थरबाजी कर दी। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। फिलहाल शहर में हालात तनाव पूर्ण है। धारा 144 लगा दी गई है। सभी क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। हालात बिगड़ते देख डीआईजी आरपी सिंह भी शहर में पहुंच कर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
जुलूस के बाद बिगड़े हालात
शहर में एक जुलूस के निकाले जाने के बाद वापस लौट रहे बाइक सवारों ने गणेश चौक के पास जाकर लोगों से वाद विवाद शुरु कर दिया। जिसके बाद दूसरे समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। लोगों ने घर की छतों से पत्थरबाजी शुरु कर दी। दोपहर बाद हुए इस घटना के बाद सारे शहर में अचानक ही तनाव फैल गया। शहर के विभिन्न इलाकों में लोग सड़कों पर उतर आए। पथराव के बाद वहां खड़ी दो कारों में जमकर तोडफ़ ोड़ कर दी गई। बरघाट नाका क्षेत्र और गणेश चौक के पास एक यात्री बस को रोककर लोगों ने उस पर पथराव कर दिया। जिससे बस के कांच फूट गए। इसके साथ ही इसी स्थान के पास एक बाइक में भी तोडफ़ोड़ की गई।
कई जगह हुई आगजनी
शहर में देखते ही देखते हालात तनावपूर्ण हो गए। शांतिप्रिय समझे जाने वाले सोमवारी चौक में भी एक चार पहिया में आग लगा दी गई। इसी तरह क ई जगहों पर वाहनों में तोडफ़ोड़ की गई।