बचपन में सुना था, अब देखा- पानी का दानव… वीडियो में देखें मौत

 पानी का दानव अलास्का। लैंड मैनेजमेंट कमेटी अलास्का के सदस्य क्रैग मैक्का अलास्का की शेना नदी की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। तस्वीरों को कैद करते वक्त मैक्का ने पानी में एक हलचल को महसूस किया। जब उन्होंने कैमरे को जूम करके उस हलचल के कारण का पता लगाने की कोशिश की तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गईं। पानी में उन्होंने 15 फीट से ज्यादा लम्बे विशाल सफेद दानव को देखा।

क्रैग मैक्का ने इन तस्वीरों को नदी के पास बने एक पुल के ऊपर से लिया है। मैक्का ने बताया कि पहले तो उन्हें लगा कि नदी के अंदर कोई रस्सी है जो बर्फ से ढकी हुई है। लेकिन बाद में उसकी चलने की रफ्तार देखकर वो हैरान हो गए। उनका कहना है कि वो अक्सर उस नदी के पास जाते रहते हैं लेकिन ऐसी कोई चीज उन्होंने पहली बार देखी।

दूसरी तरफ बायोलॉजिस्ट कलॉस वुटिंग ने इसे सिर्फ पानी में पड़ी हुई रस्सी माना है। उन्होंने कहा कि इसे दैत्य मानना बचकाना होगा।

विशाल दैत्य का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फेसबुक पर अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये कोई पानी में रहने वाला आम जीव है जो कि बर्फ होने की वजह से सफेद लग रहा है।

हालांकि इसका दानव का साइज डराने वाला भी है। विशेषज्ञ इस पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। अगर यह वाकई में कोई जल दानव साबित हुआ तो उसी परिकल्पना को मजबूती मिलेगी, जिसके बाद हम वर्षों से समुंद्र में छिपे दानवाकार जीवों की कहानियां सुनते आ रहे हैं।

LIVE TV