अब दीपिका बिखेरेंगी रेड कारपेट पर जलवे, प्रियंका के फैंस में मची खलबली

दीपिका पादुकोणमुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अब जल्द ही VH1 पर EMA (यूरोप म्यूजिक अवार्ड्स) के रेड कारपेट पर जलवे बिखेरती हुई नज़र आएंगी। इतना ही नहीं, इस दौरान वह म्यूजिक अवार्ड भी प्रेजेंट करेंगी। दीपिका के फैंस के लिए यह एक खुशखबरी हो सकती लेकिन प्रियंका के फैंस के लिए यह बुरी खबर साबित हो सकती हैं।

दीपिका पादुकोण के जलवे

आपको बता दें कि प्रियंका भी Oscars और Emmy के रेड कारपेट पर जलवे बिखेर चुकी हैं। वहीँ, दीपिका भी पेपर मैगजीन के लिए शूट कराई थीं जिसमें वह बेहद हॉट लग रही थीं। एक बार फिर से दीपिका आग लगाने जा रहीं।

ख़ास बात तो यह है कि इस अवार्ड सेरेमनी में जस्टिन बीबर से लेकर कई दिग्गज आर्टिस्ट्स भी नोमिनेट हुए हैं। लेकिन देखना यह है कि दीपिका किस केटेगरी के अवार्ड को प्रेजेंट करेंगी।

यूरोप म्यूजिक अवार्ड चैनल VH1 पर इंडिया में 7 नवंबर को शाम के 6:30 बजे और रात के 9 बजे ऑन-एयर किया जायेगा।

दीपिका और प्रियंका में इस समय काटें की टक्कर है। दोनों की अपकमिंग फिल्में XXX और Beywatch अगले साल रिलीज़ होगी। यह तो आने वाला समय ही बातएगा कि हॉलीवुड में किसके जलवे ज्यादा हैं।

 

 

 

LIVE TV