उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का दिवाली गिफ्ट: आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, खाते में आएगी सब्सिडी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेशवासियों को दिवाली का बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। शाम 4 बजे लखनऊ के लोकभवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सीएम योगी ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर की सौगात देंगे।

इस पहल के तहत मुख्यमंत्री प्रदेश के करीब 1.89 करोड़ लाभार्थी परिवारों के बैंक खातों में लगभग 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि सीधे ट्रांसफर करेंगे। राज्य सरकार ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को त्योहारों पर आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से होली और दिवाली के अवसर पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का यह विशेष प्रावधान किया है।

दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर रसोई गैस की खपत बढ़ जाती है, ऐसे में सरकार के इस कदम से करोड़ों परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और वे बिना किसी आर्थिक बोझ के अपना त्योहार मना सकेंगे। लोकभवन में होने वाले इस कार्यक्रम पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button