देश

कर्नाटक के मैसूर में एक स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत और 14 घायल

कर्नाटक के हुनसूर के पास पेरियापटना में एक स्लीपर बस की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब कावेरी टूर एंड ट्रेवल्स द्वारा संचालित एसी स्लीपर बस, जो केरल के कोझिकोड से बेंगलुरु जा रही थी, ट्रक से टकरा गई। मृतकों की पहचान आफताब, मनकावु निवासी 36 वर्षीय सजेश और सुनील के रूप में हुई है।

शवों को हुनसुर के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि घायलों को चिकित्सा सहायता दी जा रही है।पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। इससे पहले गुरुवार तड़के कर्नाटक के हुबली के पास एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी, जिसमें आठ साल की एक बच्ची की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हो गए। मुंबई से बेंगलुरु जा रही इस बस में 26 यात्री सवार थे।

Related Articles

Back to top button