
12 अक्टूबर 2026 (सोमवार) का राशिफल
मेष
पार्टनरशिप में काम करने से लाभ मिलेगा। नौकरी बदलने का अच्छा ऑफर आ सकता है। ठंडी चीजों से परहेज रखें।
वृषभ
इंटरव्यू या परीक्षा में सफलता के योग हैं। पुराना पैसा वापस मिल सकता है, नया उधार न दें। शब्दों का ध्यान रखें।
मिथुन
करियर में अप्रत्याशित अच्छा मौका मिल सकता है। कपड़े या खान-पान के धंधे वालों की कमाई बढ़ेगी। पिता या चाचा से मदद संभव है।
कर्क
दुकान या शोरूम पर ग्राहक बढ़ेंगे और बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधी फैसले दूसरों के कहने पर न लें।
सिंह
पुराने परिचित से मुलाकात काम का तरीका बदल सकती है। पुरानी उधारी वसूल हो सकती है। आंखों की जलन हो तो जांच करा लें।
कन्या
आपकी बात लोगों तक अच्छे से पहुंचेगी। दोपहर तक जरूरी काम निपट जाएंगे। जीवनसाथी से तकरार हो तो ठंडे दिमाग से सुलझाएं।
तुला
अटकी फाइल आगे बढ़ेगी और सीनियर सहयोग देंगे। जल्दबाजी में बड़ा फैसला न लें। जीवनसाथी के साथ घूमने का योग है।
वृश्चिक
ट्रैफिक नियमों का पालन करें। गलत लेन-देन से दूर रहें। खर्च बढ़ सकते हैं और पेट की पुरानी समस्या उभर सकती है।
धनु
नए दोस्त बनेंगे और बाहरी ग्राहक बड़ा काम सौंप सकते हैं। साइड काम से अतिरिक्त कमाई का मौका मिलेगा। दिनचर्या संतुलित रखें।
मकर
सरकारी टेंडर या विभाग से जुड़ा अटका काम आगे बढ़ेगा। लैपटॉप/सॉफ्टवेयर का बैकअप रखें। रुका पैसा मिल सकता है।
कुंभ
नया आइडिया बॉस को पसंद आ सकता है। कारोबार में नया प्रोडक्ट शुरू करने से पहले तैयारी पूरी करें। छोटी-मोटी चीजें न भूलें।
मीन
जरूरी काम आज ही निपटाएं। शेयर बाजार में बड़ी रकम न लगाएं। कोर्ट या सरकारी काम में नियमों का पालन करें और गाड़ी सावधानी से चलाएं।



