विदेश

उत्तरी स्विट्जरलैंड में एक रेव पार्टी में हुई गोलीबारी में 1 व्यक्ति की मौत, 5 अन्य गंभीर घायल

स्विट्जरलैंड के उत्तरी क्षेत्र में एक रेव पार्टी के पास गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह घटना ज्यूरिख से 46 किलोमीटर (28.5 मील) पश्चिम में स्थित आरौ में हुई। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायल लोगों की हालत गंभीर है। घटना के बाद बाद पुलिस, चिकित्सा दल और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि अधिकारियों ने हमलावर को ढूंढने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि जब तक तलाशी अभियान जारी है, वे उस इलाके से दूर रहें।

स्थानीय पुलिस ने X पर एक पोस्ट में कहा, “प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरौ के शाचेन में रात के समय हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। अज्ञात अपराधी की तलाश जारी है। संभावित मकसद और अपराध की सटीक परिस्थितियां अभी तक स्पष्ट नहीं हैं। आरगाऊ कैंटोनल पुलिस ने बड़ी संख्या में बल तैनात किया है और अपनी जांच शुरू कर दी है। आरौ रेव वॉल्यूम 7 नामक इस कार्यक्रम का आयोजन स्विस कंपनी अर्बन एजेंसी इवेंट्स एजी द्वारा किया गया था। ।

Related Articles

Back to top button