उत्तर प्रदेशहापुड़

हापुड़ में शादी से इनकार पर सिरफिरे युवक ने दो बहनों पर तेजाब फेंका, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना सिंभावली क्षेत्र में घर में सो रही दो बहनों पर तेजाब फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी से इनकार करने पर एक सिरफिरे युवक की इस शर्मनाक करतूत से दोनों बहनें बुरी तरह झुलस गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

आरोपी शादी की जिद पर अड़ा था
जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक हर्ष भाटी पर दोनों बहनों पर तेजाब फेंकने का गंभीर आरोप है। युवक शादी की जिद पर अड़ा हुआ था। युवती के परिजनों ने उसकी नशे की लत के चलते रिश्ता तोड़ दिया था। इसके बावजूद आरोपी शादी करने की जिद पर अड़ा रहा।

घर में सो रही बहनों पर हमला
आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर युवक ने घर में सो रही दोनों बहनों पर तेजाब डाल दिया। अचानक हुई इस घटना से दोनों बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं। परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों को जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी हर्ष भाटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। थाना सिंभावली क्षेत्र में हुई इस खौफनाक वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

Related Articles

Back to top button