
आज 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) का दैनिक राशिफल
मेष
महत्वपूर्ण मुलाकातें संध्या से पहले निपटा लें। धार्मिक कार्यों से जुड़ाव बढ़ेगा। नए घर खरीद की योजनाएं बन सकती हैं। भाई-बहनों से मुलाकात सुखद रहेगी। थोड़ी सावधानी और धैर्य रखें। बिजनेस में पुरानी गलतियों से सीख लें। जीवनसाथी के साथ अनबन हो तो बातचीत से सुलझाएं।शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 9
वृषभ
रात्रिकालीन वार्ताएं सफल रहेंगी। पुराने कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। सीमा से बाहर वादे न करें। आय-व्यय में संतुलन बनाएं। सहयोगी की बात दिल पर न लें। विद्यार्थी लगन से पढ़ेंगे। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी।शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 4
मिथुन
भावनात्मक संबंधों की उलझनें दूर होंगी। कार्य और अर्थ-व्यवस्था के मुद्दे हावी रहेंगे। साक्षात्कार में सफलता मिल सकती है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात सुखद रहेगी। पैतृक संपत्ति या भाइयों से बात करके समस्या सुलझ सकती है। शांत रहें।शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 1
कर्क
सुविधाओं में कमी महसूस हो सकती है। कार्यों की गुणवत्ता सुधारें। व्यर्थ प्रतिस्पर्धा से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दिन सकारात्मक परिणाम देगा। गलत तरीके से धन कमाने से बचें। परिवार के साथ मांगलिक उत्सव शुभ रहेगा। संतान से वादे पूरे करें।शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 8
सिंह
अनुभव और कौशल का सही तालमेल बिठाएं। युवाओं के लिए स्थान-परिवर्तन और नए मित्रों के अवसर बनेंगे। गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में थोड़ी परेशानी आ सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें।शुभ रंग: बेज | शुभ अंक: 7
कन्या
व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। विदेश से जुड़े कार्यों में धैर्य और सूझबूझ से आगे बढ़ें। जीवनसाथी की राय को महत्व दें। करियर में लंबी प्रतीक्षा वाली उपलब्धि मिल सकती है। माता-पिता का स्नेह और आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा।शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 9
तुला
पिछली मेहनत का लाभ मिलेगा। नए संपर्कों से आगे बढ़ने के मौके बनेंगे। भाग्य के समर्थन से धन प्राप्ति के योग हैं। शेयर या निवेश से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन। जीवनसाथी को नई नौकरी मिल सकती है। रिश्ते बेहतर होंगे।शुभ रंग: ब्राइट व्हाइट | शुभ अंक: 2
वृश्चिक
वादों पर खरे उतरना मुश्किल हो सकता है। एक साथ कई कार्यों की जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। अर्थव्यवस्था दूसरों पर निर्भर रह सकती है। स्वास्थ्य की लापरवाही न करें। प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। परिवार में शुभ कार्य हो सकता है।शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 5
धनु
संभावनाओं और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर दिन है। पसंद के कार्य करने का मौका मिलेगा। मेहनत का फल उम्मीद से अधिक मिलने की संभावना है।शुभ रंग: एमरल्ड | शुभ अंक: 6
मकर
आसपास के लोग तनाव देने का प्रयास कर सकते हैं। धैर्य और व्यवहार-कुशलता से स्थिति संभालें। आर्थिक और भावनात्मक रूप से मित्रों पर निर्भरता रह सकती है।शुभ रंग: लैवेंडर | शुभ अंक: 4
कुंभ
आर्थिक प्रयासों में सफलता के लिए एकजुटता जरूरी। किए गए कर्म का फल तुरंत मिलने की संभावना है। यात्रा टालें। पूर्व कामों का शुभ परिणाम और नए संपर्क बन सकते हैं। कई स्रोतों से कमाई का मौका।शुभ रंग: मस्टर्ड | शुभ अंक: 5
मीन
व्यवस्थाओं के अनुरूप ढलने का प्रयास करें। परिवार या कार्यस्थल पर नए प्रभार मिल सकते हैं। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रह सकती है।शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 9
