देशबड़ी खबर

सिक्किम में तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल हादसा: मौतों की संख्या बढ़कर 7, 27 मजदूर फंसे होने की आशंका

गंगटोक: नामची जिले के समरदुंग (जोलुंगे) में NHPC के निर्माणाधीन तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। जिला प्रशासन ने मंगलवार सुबह 4:40 बजे तक की यह जानकारी दी।

हादसे के बाद टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। प्रशासन के अनुसार, बरामद किए गए सभी 7 शवों को पोस्टमॉर्टम तथा अन्य औपचारिकताओं के लिए सिंगताम जिला अस्पताल, STNM अस्पताल गंगटोक और नामची जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

नामची जिला प्रशासन, SDRF, NDRF, सिक्किम पुलिस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज तथा स्वास्थ्य विभाग समेत कई एजेंसियां रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई हैं। SSDMA (Sikkim State Disaster Management Authority) पूरे मामले पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे की जानकारी जारी करेगा।

27 मजदूर फंसे होने की संभावना

नामची जिला कलेक्टर अनुपा तुमलिंग ने बताया कि टनल के अंदर करीब 27 मजदूर फंसे होने की आशंका है। हालांकि, टनल की अंदरूनी स्थिति स्पष्ट न होने के कारण फंसे मजदूरों की सही संख्या अभी पुष्ट नहीं हो पाई है।

गैस लीकेज की घटना

जिला कलेक्टर ने बताया कि सोमवार दोपहर टनल के अंदर कथित तौर पर गैस लीकेज की घटना हुई थी, जिसके बाद कई मजदूर अंदर फंस गए। NDRF की टीम पहले ही टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर चुकी है। NDRF टीम के बाहर आने के बाद टनल में फंसे लोगों की सही संख्या और उनकी स्थिति की पुष्टि हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button