
सफदरजंग अस्पताल ने बताया कि सोनम वांगचुक की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें लगातार निगरानी की जरूरत है। उन्हें आज सुबह स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने एक बयान में कहा, “लंबे समय तक उपवास और निर्जलीकरण के कारण वे कमजोर हैं। हालांकि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उनके शरीर के मापदंडों को बहाल करने के लिए उन्हें लगातार निगरानी, उपचार और देखरेख की आवश्यकता है।
सोनम वांगचुक के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में दो डॉक्टर और दो पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किए गए हैं । दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरएमएल अस्पताल के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की एक टीम ने आज सुबह सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य जांच की। जांच के दौरान डॉक्टर ने सोनम वांगचुक को बिगड़ती सेहत के कारण अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से एम्बुलेंस द्वारा सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया।




