देश

रायपुर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के संजय नगर (मदनी चौक) में एक किराए के मकान में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिले हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतकों की पहचान साजिद अली (50), उनकी पत्नी राबिया, बेटे इरशाद अली (19), बेटी शाहिदा (17) और बेटी इरशाबा परवीन (16) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में साजिद अली का शव फंदे से लटका मिला, जबकि बाकी चार सदस्यों के शव एक कमरे में पड़े थे। पुलिस को सामूहिक आत्महत्या की आशंका है।

परिवार करीब आठ महीने पहले मतपुर से यहां किराए पर रहने आया था। पड़ोसियों ने बताया कि कल शाम से घर का दरवाजा बंद था। शक होने पर लोग अंदर गए तो यह चौंकाने वाली घटना सामने आई।

टिकरापारा थाना पुलिस ने पूरे मकान को सील कर दिया है। फॉरेंसिक टीम (FSL) मौके पर साक्ष्य जुटा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button