
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता सी. जोसेफ विजय की फिल्म ‘जना नायगन’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से ‘A’ (Adults Only) सर्टिफिकेट मिल गया है। फिल्म की कुल अवधि 183 मिनट (3 घंटे 3 मिनट) है।
फिल्म को सेंसर बोर्ड से प्रमाण-पत्र मिलने के बाद विजय के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। फिल्म कई महीनों से प्रमाणन संबंधी विवादों के कारण अटकी हुई थी।
शुरू में फिल्म को 9 जनवरी को पोंगल के मौके पर रिलीज करने की योजना थी, लेकिन CBFC ने कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताई थी। फिल्म के कुछ दृश्य ऑनलाइन लीक होने की खबर भी सामने आई थी, जिसके बाद प्रोडक्शन कंपनी ने कानूनी कार्रवाई की बात कही थी।
‘जना नायगन’ का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है। फिल्म में विजय के अलावा बॉबी देओल, ममता बाजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और नारायण अहम भूमिकाओं में हैं। संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है।




