उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार को नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी यूपी में हुई तेज बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान जताया है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जिनमें आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली आदि शामिल हैं।

लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। 11-12 जुलाई को पूर्वी यूपी में बारिश की गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button