
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। रेल मंत्री ने अधिकांश मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री ने मुंबई-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस या नई सुपरफास्ट ट्रेन शुरू करने, देहरादून-कोटा एक्सप्रेस को मुंबई तक बढ़ाने और मुंबई-हरिद्वार, मुंबई-रामनगर ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की मांग की।
बनबसा स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस, मथुरा एक्सप्रेस और दौराई एक्सप्रेस के ठहराव बढ़ाने पर सहमति बनी।
ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के लिए पुराने रेलवे स्टेशन की भूमि हस्तांतरण, हरिद्वार, देहरादून, खटीमा समेत कई स्टेशनों के आधुनिकीकरण और किच्छा-सितारगंज-खटीमा नई रेल लाइन परियोजना पर भी चर्चा हुई।



