
अमेरिका ने ईरान के सामरिक महत्व के चाबहार बंदरगाह पर हमला कर दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर ईरान हॉर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमले जारी रखता है तो अमेरिकी हमले और ज्यादा भीषण होंगे।
गुरुवार को चाबहार में कई जगहों पर विस्फोट की खबरें आईं। ईरानी मीडिया के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि इस हमले में ईरान के करीब 90 ठिकानों को निशाना बनाया गया।
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान को 20 गुना ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान सैन्य रूप से लगभग समाप्त हो चुका है और जल्द ही कोई समझौता चाहता है।
ईरान ने जवाबी कार्रवाई में कुवैत और बहरीन पर हमले किए हैं, जहां अमेरिकी सैन्य अड्डे हैं।
ईरान के संसदीय स्पीकर मोहम्मद बागेर घालिबाफ ने कहा कि अमेरिका अभी भी नहीं समझा है कि धमकी और वादाखिलाफी अब बिना कीमत के नहीं रहेगी।



