
मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जलभराव के कारण सड़क और रेल यातायात दोनों प्रभावित हुए हैं। महाराष्ट्र में जारी भारी बारिश के चलते कई उपनगरीय ट्रेनें विलंबित हो गई हैं, जबकि कई लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। पश्चिमी रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन के अनुसार, रेल पटरियों पर जलभराव के कारण चर्चगेट से दहानू रोड तक के उपनगरीय कॉरिडोर पर परिचालन बाधित हुआ है। परिणामस्वरूप, इस खंड पर चलने वाली पश्चिमी रेलवे की सभी उपनगरीय लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
खराब मौसम की स्थिति के कारण वेस्टर्न रेलवे ने निम्नलिखित उपनगरीय ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी हैं:
ट्रेन नंबर 69164 : दहानू रोड से पनवेल
ट्रेन संख्या 69165 : पनवेल से वसई रोड
ट्रेन संख्या 69168 : वसई रोड से पनवेल
ट्रेन संख्या 69167 : पनवेल से वसई रोड
ट्रेन संख्या 69166 : वसई रोड से पनवेल
ट्रेन नंबर 69161 : पनवेल से दहानू रोड
ट्रेन नंबर 69174 : दहानू रोड से बोरीवली
ट्रेन नंबर 69139 : बोरीवली से वलसाड
ट्रेन नंबर 61002 : दहानू रोड से बोरीवली




