उत्तर प्रदेश

मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, 3 युवकों की मौत, एक घायल

उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार ब्रेजा कार का अगला टायर फटने से ड्राइवर का वाहन पर कंट्रोल चला गया। कार कई बार पलटी और सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गई।

इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और राहगीरों की मदद से कार में फंसे चारों युवकों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। चौथे युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सभी युवक दिल्ली के रहने वाले थे। पुलिस अब वाहन के रजिस्ट्रेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर ट्रैफिक प्रभावित रहा।

Related Articles

Back to top button