उत्तराखंड

CBI का उत्तराखंड में बड़ा एक्शन: BRO भ्रष्टाचार मामले में 5 जिलों में एक साथ छापेमारी

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में उत्तराखंड के पांच जिलों में बुधवार तड़के छापेमारी की। इस कार्रवाई से संबंधित विभागों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है।

CBI की टीमों ने मुनश्यारी, पिथौरागढ़, नैनीताल, हरिद्वार और देहरादून जिलों में अलग-अलग जगहों पर छापे मारे। टीमों ने निर्माण कार्यों से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की तथा जरूरी दस्तावेज जब्त किए।

यह छापेमारी BRO के संचालन, वित्तीय अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार की लंबे समय से चल रही जांच के आधार पर की गई है। CBI की अलग-अलग टीमों ने कुमाऊं रेंज के साथ ही हरिद्वार और देहरादून में भी तलाशी ली।

Related Articles

Back to top button