टेक

माइक्रोसॉफ्ट ने 4800 कर्मचारियों को निकाला, AI निवेश की चुकानी पड़ी भारी कीमत

अमेरिकी टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी कार्यबल में कटौती का बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने करीब 4,800 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया है, जो उसके कुल स्टाफ का लगभग 2.1 प्रतिशत है। यह फैसला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर भारी निवेश के दबाव के बीच लिया गया है।

माइक्रोसॉफ्ट समेत बड़ी टेक कंपनियां इस साल AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर 700 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च करने जा रही हैं। Azure क्लाउड को AI से फायदा हो रहा है, लेकिन डेटा सेंटर बनाने की बढ़ती लागत कंपनी के वित्तीय संतुलन पर दबाव डाल रही है। AI के कारण कई पारंपरिक कार्यों को ऑटोमेट किया जा रहा है, जिससे वर्कफोर्स की जरूरत कम हो गई है।

कंपनी का शेयर इस साल अब तक 23 प्रतिशत गिर चुका है। बढ़ते खर्च और निवेशकों के दबाव के चलते माइक्रोसॉफ्ट को यह कदम उठाना पड़ा। इससे पहले भी कंपनी 9,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक रूप से अलग होने का ऑफर दे चुकी है।

Related Articles

Back to top button