
भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत 3 अगस्त को महत्वपूर्ण फैसला सुना सकती है।
मामला क्या है?
छह महिला पहलवानों की शिकायत पर दर्ज इस मामले में दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी। अदालत ने मई 2024 में बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर के खिलाफ यौन उत्पीड़न, आपराधिक धमकी और साजिश के आरोप तय किए थे। हालांकि, एक शिकायतकर्ता के आरोपों में बृजभूषण को पहले ही आरोपमुक्त कर दिया गया था।
फैसला कब?
अदालत अब बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर के खिलाफ अपना अंतिम फैसला 3 अगस्त को सुनाएगी। इस फैसले पर खेल जगत और राजनीतिक गलियारों में काफी उत्सुकता है।




