देश

मुंबई में भारी बारिश के बीच मैनहोल में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

मुंबई में भारी बारिश के बीच गुरुवार को एक व्यक्ति की मैनहोल में गिरने से मौत हो गई, यह घटना चांदिवली इलाके में हुई। सनमान होटल के पास खैरानी रोड पर स्थित मैनहोल मरम्मत कार्य के लिए खुला हुआ था, तभी यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति “अपने मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहा था” तभी वह गलती से मैनहोल में गिर गया। मृतक की पहचान 60 वर्षीय असलम इसाक शेख के रूप में हुई है। उन्हें राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अब इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है और आगे की छानबीन जारी है। अधिकारी ठेकेदार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने पर भी विचार कर रहे हैं। मुंबई में भारी बारिश के बीच यह तीसरी घटना है। इससे मंगलवार को चेंबूर में एक स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। यह बस यूनिवर्सल हाई स्कूल की थी और घटना के समय इसमें 12 छात्र सवार थे। इस घटना के बाद, बीएमसी द्वारा दो अधिकारियों सहायक उद्यान अधीक्षक जगदीश भोइर और सहायक अभियंता अरुण मुंडे को निलंबित कर दिया गया ।

Related Articles

Back to top button