उत्तर प्रदेश

50 हजार इनामी डकैत जितेंद्र ढालू एनकाउंटर में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

संभल जिले में बुधवार देर रात पुलिस और 50 हजार रुपये इनामी डकैत के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश मारा गया।

क्या हुआ?
सिविल लाइंस थाना पुलिस नई जेल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगा। पुलिसकर्मी पास पहुंचते ही उसने सेमीऑटोमैटिक पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दारोगा नीरज कुमार और सिपाही अविनाश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू की सीने में गोली लगी और वह मौके पर ही मर गया।

बरामदगी
मुठभेड़ स्थल से सेमीऑटोमैटिक पिस्टल, तमंचा, नकदी और लूट के जेवर बरामद किए गए हैं।

कौन था जितेंद्र?
मूल रूप से हापुड़ का रहने वाला जितेंद्र संभल में बस गया था। वह एक बड़े डकैत गिरोह का सरगना था। उसके खिलाफ बदायूं, अमरोहा, नोएडा और संभल समेत कई जिलों में 12 से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज थे।

Related Articles

Back to top button