
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी के साथ दिल्ली में हुई बैठक में राज्य को बड़ी राहत मिली है। ₹7,000 करोड़ से अधिक की सड़क और कनेक्टिविटी परियोजनाओं को मंजूरी और इन-प्रिंसिपल क्लीयरेंस मिल गई है।
मंजूर हुई मुख्य परियोजनाएं
- ₹750 करोड़ की CRIF परियोजनाओं को मंजूरी।
- ₹2,966 करोड़ की 5 बड़ी हाईवे परियोजनाएं (श्रीनगर बायपास, पुरकाजी-लक्सर-हरिद्वार फोर लेनिंग आदि)।
- लोहाघाट, पिथौरागढ़ बायपास, मजहोला-खटीमा विस्तार और रामनगर-रानीखेत सड़क मजबूती।
- अल्मोड़ा सिकुड़ा बेंड से NH-309 को जोड़ने वाली ₹300 करोड़ की टनल परियोजना को इन-प्रिंसिपल मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने 2027 अर्ध कुंभ से पहले हरिद्वार बायपास और कोटद्वार बायपास परियोजना को तेज करने की मांग की। साथ ही ₹530.11 करोड़ के लंबित भुगतान की राशि जल्द जारी करने का आग्रह किया।




