
उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल मामले में प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ज्वालापुर सीट से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक ऑडियो क्लिप में सुरेश राठौर और उनकी कथित पत्नी उर्मिला के बीच बातचीत का दावा किया गया है। इस ऑडियो में भाजपा के राष्ट्रीय वरिष्ठ नेता दुष्यंत गौतम का नाम लिया गया और उन पर कुछ गंभीर आरोप लगाए गए थे।
दुष्यंत गौतम ने अपनी छवि खराब करने की साजिश बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अब ऑडियो की सत्यता, बातचीत के संदर्भ और इसमें शामिल मंशा की गहन जांच कर रही है।
इस गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड की राजनीति में भारी हलचल मच गई है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार और भाजपा संगठन पर हमला बोलने की तैयारी कर रहा है।



